झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को सशक्त बनाने पर बल

कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ : निटा डिसूजा

Jul 23, 2021 - 15:45
 0  4
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को सशक्त बनाने पर बल

रांची। कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी निटा डिसूजा उपस्थित हुईं। सर्वप्रथम प्रदेश पदाधिकारियों की ओर से प्रभारी निटा डिसूजा एवं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी निटा डिसूजा ने कहा कि महिला संगठन योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक करें। साथ ही प्रदेश व अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को भी सफल बनाने की दिशा में प्रयासरत रहें।
कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने सभी पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता ही संगठन की मजबूती है। सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी में देविका सिंह, वरीय उपाध्यक्ष, बॉबी भगत, वरीय उपाध्यक्ष, संगीता टोप्पो, महासचिव, डॉ परिन्दा सिंह, महासचिव, नीलम सहाय, महासचिव,पिंकी सिंह, महासचिव, कंचन कुमारी, महासचिव, नूर जहां खान, महासचिव, अनिता सिन्हा सचिव, कंचन चौधरी, सचिव, पार्वती सिंह, सचिव, सीमा साहु, सचिव, अर्चना सिंह, सचिव, पूनम किरण चौरसिया, सचिव
रीता सिंह, सचिव, पूजा कुमारी, सचिव, पुनिता चौधरी, सचिव सह सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर वहीं जिलाध्यक्षों में- अमृता भगत, गुमला
सीमा सीता एक्का, सिमडेगा, मेरी तिर्की रांची ग्रामीण, अनु विश्वकर्मा, रामगढ़
बेबी सिन्हा, कोडरमा, सीता राणा, धनबाद, सोनी सीमा भगत, पाकुड
अनिता, साहेबगंज उपस्थित थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0