झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस ने स्व.संजय गांधी की मनाई पुण्यतिथि

युवाओं के प्रेरणास्रोत थे संजय गांधी : आदित्य विक्रम

Jun 23, 2021 - 15:00
 0  7
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस ने स्व.संजय गांधी की मनाई पुण्यतिथि

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को स्व.संजय गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। श्री जायसवाल ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर 110 लोगों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने स्व. संजय गांधी को नमन करते हुए कहा कि स्व. गांधी युवाओं के प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं। सक्रिय राजनीति में आने के साथ ही उन्होंने युवाओं के हृदय सम्राट के रूप में अपनी पहचान बना ली थी। उनके नेतृत्व में चलाये गये कार्यक्रम से देश में काफी प्रगति हुई। उनकी कमी देशवासियों को हमेशा महसूस होती रहेगी।
इस अवसर पर अमरजीत सिंह, गौरव आनंद, सुरज झा, पुनीत कुमार, महेश कुमार, अंकित कुमार, निर्मल सिंह, पप्पू सिंह, चुन्नू, रवि, आकाश मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0