झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच के वेबसाइट का उद्घाटन 18 जुलाई को

मंच की कार्यकारिणी समिति विस्तारित

Jul 11, 2021 - 13:37
 0  8
झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच के वेबसाइट का उद्घाटन 18 जुलाई को

रांची। झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच के वेबसाइट का उद्घाटन एचईसी परिसर स्थित दलित वर्ग के कार्यालय में 18 जुलाई को होगा। इस संबंध में मंच के अध्यक्ष व जाने-माने समाजसेवी कैलाश यादव ने बताया कि वर्तमान समय के अनुसार सोशल मीडिया की बढ़ती महत्ता को देखते हुए ओबीसी आरक्षण मंच ने भी वेबसाइट शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि ओबीसी समुदाय को संविधान प्रदत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर मंच विगत कई सालों से संघर्षरत है। इसके लिए सरकार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। ओबीसी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए मंच सतत प्रयासरत है।
श्री यादव ने बताया कि संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से मंच की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी समिति का विस्तार किया गया है। इसके तहत दो महासचिव और पांच जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जमशेदपुर निवासी नसीम अंसारी और पश्चिम सिंहभूम निवासी बिपिन गोप को प्रांतीय महासचिव मनोनीत किया गया है। वहीं, देवघर के संजय मंडल, चतरा के बीरेंद्र यादव, कोडरमा के परवेज अहमद, रामगढ़ के मिथलेश गुप्ता व जामताड़ा के परिमल महतो को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि राज्य में ओबीसी और अनुसूचित जाति की आरक्षण सीमा बढ़ाने को लेकर व्यवस्थित तरीके से ओबीसी मंच को हाईटेक तकनीक से लैस किया जा रहा है। जल्द ही मंच का महासम्मेलन राजधानी रांची में आयोजित किया जाएगा। इसके पूर्व मंच का वेबसाइट लॉन्च होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0