झारखंड अभिभावक संघ ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ दिया वर्चुअल धरना, चरणबद्ध आंदोलन शुरू
रांची। झारखंड में निजी स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण करने का आरोप लगाते हुए झारखंड अभिभावक संघ ने आज बुधवार को एक दिवसीय वर्चुअल धरना का आयोजन किया। इस धरना में संघ से जुड़े पदधारी सदस्य व काफी संख्या में अभिभावक गण भी शामिल हुए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड अभिभावक संघ ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत पहले दिन बुधवार को राजधानी सहित राज्य के लगभग सभी जिलों से वर्चुअल धरना के माध्यम से अभिभावकों ने अपनी मांगों प्ले कार्ड में लिखे स्लोगन के साथ रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश के विपरीत निजी स्कूल संचालकों द्वारा अभिभावकों से विभिन्न मद में शुल्क वसूला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संघ की मुख्य मांगों में
सभी निजी विद्यालयों में झारखंड शिक्षा संशोधन अधिनियम 2017 लागू करने, झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) द्वारा ज्ञापांक 13वि12-55/2019/1006 :25/05/2020 को जारी आदेश का पालन करने,
सीबीएसई, आईसीएसई, राज्य बोर्ड द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस को निजी विद्यालयों की वेबसाइट पर अपलोड करने, फीस के कारण बच्चों को ऑनलाइन क्लास से वंचित न करने, अपने ही विद्यालय के छात्रों का ग्यारहवीं कक्षा में या किसी कक्षा में री एडमिशन फीस नहीं लेने और उनसे वर्तमान सत्र में ली गई राशि वापस करने सहित अन्य मांगें शामिल है।
श्री राय ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के तहत 28 मई को काला दिवस मनाते हुए फेसबुक, टि्वटर, यूट्यूब लाइव के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वर्चुअल धरना में झारखंड नव निर्माण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश को न मानने वाले निजी स्कूलों की संबद्धता रद्द करनी चाहिए।
जूम एप के माध्यम से धरना में अभिभावकों ने भी भाग लिया और निजी स्कूल प्रबंधन की मनमानी से संघ को अवगत कराया।
कार्यक्रम में कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय , महेन्द्र राय, रामदीन कुमार , कंवलजीत सिंह ,आभा वर्मा ,रजनीश श्रीवास्तव,डॉ.पुष्पा श्रीवास्तव, कुणाल सिंह, दीपक शर्मा, अभय पांडेय, राजेश कुमार, आलोक गेरा, अजय कुमार, पंकज, रेवतीनन्दन चौधरी,रविशंकर राय, संजीव दत्ता,बरुण सिंह,मुकेसधर दुबे, आषीश कुमार,पंकज तिवारी, आरती कुमारी ,पदमिनी कुमारी,विद्याकर कुंवर ,वंशी यादव ,पारुल राज,शवारी बेगम ,विकास सिन्हा, मनोज सिन्हा, निरंजन कुमार,राकेश कुमार, कृपा कुमार, अजय पोद्दार,,प्रियंका सिंह, अंजलि कुमारी, कृष्ण कुमार, अनुसुया सिंह सहित काफ़ी संख्या में अभिभावकगण शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0