जेसीआई रांची उड़ान का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
शुभिका जैन ने व्यक्तित्व विकास और सामाजिक शिष्टाचार पर की चर्चा
रांची : सामाजिक संस्था जेसीआई, रांची उड़ान की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन व सचिव विनीता जैन की उपस्थिति में होटल लैंडमार्क में बी सोशल की प्रवर्तक शुभिका जैन ने व्यक्तिगत विकास और सामाजिक शिष्टाचार से किस तरह महिलायें अपनी प्रतिभा से स्वयं को ऊपर उठा सकती हैं, इससे रूबरू कराया गया। मंडल की प्रशिक्षक और पूर्व अध्यक्ष पल्लवी साबू ने संस्था की नवीन सदस्यों का उन्मुखीकरण किया। इस अवसर पर
निमिशा धानुका,पायल जैन,लता अग्रवाल,नित्या अय्यर,शीतल भातवाल,शिल्पी अग्रवाल,प्रीति व संध्या बागला,नेहा रायपत,रजनी अग्रवाल,निधि व खुशबू जैन,सुमन बजाज,राखी काला,ईशा फोगला,रिंकी मोदी,पीपी आभा भंडारी,संस्था की प्रवर्तक राखी जैन एवं कई अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम का आनंद उठाया।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी। कार्यक्रम की समन्वयक अनुराधा और मोनिका जैन थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0