जेसीआई उड़ान का मिलन समारोह आयोजित, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार

जेसीआई उड़ान का मिलन समारोह आयोजित, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार


रांची : सामाजिक संस्था जेसीआई,रांची उड़ान के तत्वावधान में संस्था के पदधारियों और सदस्यों का मिलन समारोह शुक्रवार को आयोजित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन मकर सक्रांति के उपलक्ष पर किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संस्था की समन्वयक रंजना जाजोदिया और बबीता मारू के निर्देशन में किया गया। महिलाओं के लिए पतंगबाजी व विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को उपहार दिये गये। संस्था की ऒर से जेसीआई उड़ान की राखी गंगवाल जैन,सचिव विनीता जैन, अर्चना मुरारका,बरखा गाड़ोदिया,उमा जैन,नीतू गुप्ता,नितिशा जालान, शीतल ड्रोलिया, राखी काला,सुमन बजाज,अनुराधा जैन, अनिता सोमानी,संध्या बागला,रेखा,शिल्पा,ज्योति अग्रवाल उपस्थित थी। उक्त जानकारी जेसीआई उड़ान की मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0