जिला प्रशासन का प्रयास निसहायो को मिले हर संभव मदद- उपायुक्त देवघर

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गरीबो को मिला बिरियानी और रायता भोजन

May 7, 2020 - 13:08
 0  13
जिला प्रशासन का प्रयास निसहायो को मिले हर संभव मदद- उपायुक्त देवघर

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय के निर्देशानुसार बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर निशुल्क मुख्यमंत्री चलंत भोजनालय के माध्यम से देवघर व मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले असहाय, गरीब परिवारों को आज पौष्टिक आहार के रूप में शकाहारी बिऱयानी और रायता का भोजन कराया गया।
इस दौरान पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चलंत भोजनालय के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया।
इस संदर्भ में उपायुक्त श्रीमती सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वर्तमान में लॉक डाउन के वजह हम सभी प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा लगातार कुछ बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पौष्टिक भोजन के माध्यम से लोगों चेहरे पर मुस्कान लाने हेतु यह छोटी सी पहल की गयी। उन्होंने आगे कहा कि समय-समय पर आगे भी लगातर दीदी किचन के माध्यम से इस प्रकार की व्यवस्था की जाएगी और हमारा प्रयास होगा कि इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों।
तत्पश्चात उपायुक्त ने कहा कि सभी को भरपेट भोजन उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। हमारा यह प्रयास है कि जिले में एक भी व्यक्ति भूखा न सोये। इस हेतु झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के माध्यम से सभी पंचायतो में निःशुल्क दीदी किचन का भी संचालन किया जा रहा है एवं इन केन्द्रों के माध्यम से प्रतिदिन हजारों अनाथ, बेसहारा, दिव्यांग, वृद्धजन, गरीब एवं राहगीरों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि इन सभी केंद्रों पर भोजन वितरण के दौरान स्वच्छता व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है एवं भोजन वितरण के दौरान लोगों के बीच कम से कम 3 फीट की दूरी निर्धारित कर उन्हें भोजन कराया जा रहा है, ताकि वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0