जिंदगी अनमोल है,इसकी हिफाजत कीजिए : गुलाम मुस्तफा

भारतीय एकता कमेटी ने विभिन्न स्थलों पर बांटे मास्क

Jun 5, 2021 - 16:31
 0  13
जिंदगी अनमोल है,इसकी हिफाजत कीजिए : गुलाम मुस्तफा

रांची : शहर की लोकप्रिय सामाजिक संस्था भारतीय एकता कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को जैन मंदिर,जामा मस्जिद, अपर बाजार, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड गुरुद्वारा, फतेहउल्लाह मस्जिद चर्च रोड और रंगसाज मस्जिद के पास कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा के नेतृत्व में लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर गुलाम मुस्तफा ने सभी से अपील किया कि जिंदगी अनमोल है, इसकी बेहतरीन हिफाजत कीजिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना बहुत जरूरी है। लोग मास्क लेते हैं, लेकिन नहीं लगाते हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। घर से बाहर निकलते समय आवश्यक रूप से मास्क लगाएं और सैनिटाइजर का उपयोग करें, तभी कोरोनावायरस बीमारी से बचा जा सकता है। दो गज की दूरी बनाए रखें और गर्म पानी का ज्यादा इस्तेमाल करें। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। अभी भी कोरोना का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। गुलाम मुस्तफा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की है कि भारतीय एकता कमेटी को सामाजिक कामों में ज्यादा से ज्यादा मदद करें। यह संस्था विगत 28 वर्षों से बगैर किसी आर्थिक सहयोग के जन सेवा में समर्पित है। इसे आज तक कोई सरकारी मदद नहीं मिली है। संस्था के अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा कि स्वयं अपने स्तर से और कुछ दानदाताओं के सहयोग से कमेटी जन सेवा के कार्यों में जुटी है। एकता कमेटी की ओर से अब तक कुल 55 हजार लोगों को मास्क बांटा जा चुका है। संस्था कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चला रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0