जागरूकता अभियान के तहत भारतीय एकता कमेटी ने बांटे मास्क, कोरोना से जंग जीतना जरूरी : गुलाम मुस्तफा

Jun 2, 2021 - 16:20
 0  7
जागरूकता अभियान के तहत भारतीय एकता कमेटी ने बांटे मास्क, कोरोना से जंग जीतना जरूरी : गुलाम मुस्तफा

रांची : भारतीय एकता कमेटी की ओर से बुधवार को पुरुलिया रोड, मनरेसा हाउस, उर्सुलाइन कॉन्वेंट, संत जेवियर कॉलेज और राम मंदिर के पास लोगों के बीच मास्क बांटा गया। इस दौरान कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने सभी से कोरोना से बचाव के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान जारी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए मास्क लगाने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि वैश्विक आपदा के समय लोगों को बिना मास्क के देखता हूं तो बहुत तकलीफ होती है। इसलिए मास्क बांटने लगता हूं। उन्होंने बताया कि अब तक 50 हजार से अधिक मास्क बांटा जा चुका है।
कमेटी की ओर से शहर के विभिन्न मुहल्लों में व्यापक जागरूकता अभियान जारी है। इसके तहत लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0