जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की मांग पर डीआईजी ने दिये सख्त कार्रवाई के निर्देश

जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की मांग पर डीआईजी ने दिये सख्त कार्रवाई के निर्देश

रांची : AISM जर्नलिस्ट वैलफेयर ऐसोसिएशन के बिहार/झारखंड प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने आज रांची जोन के डीआईजी ए. वी होमकर को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और नववर्ष की बधाई दी. इस अवसर पर रांची के अन्य पत्रकार भी प्रीतम भाटिया के साथ डीआईजी रांची से मिले. बताते चलें कि पिछले दिनों रांची में दैनिक समाचार पत्र “एक संदेश” के पत्रकार गोविंद कुमार के साथ मारपीट की घटना हुई थी जिसके बाद प्रीतम भाटिया पीड़ित पत्रकार से रांची के रिम्स अस्पताल में जाकर मिले थे और डीआईजी रांची के अनुपस्थित रहने के कारण लौट गये थे.वे आज पुनः डीआईजी से मिलकर पत्रकार की समस्या को उनके सामने रखें. बताते चलें कि प्रीतम सिंह भाटिया एसोसिएशन के बिहार/ झारखंड प्रभारी के रूप में दोनों राज्यों के पत्रकारों की समस्या को लेकर अक्सर आंदोलनरत नजर आते हैं. पीड़ित पत्रकार की समस्या सुन मेडिकल रिपोर्ट और एक्स रे देखकर डीआईजी ने बरियातू थानेदार को निर्देश दिया है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और सख्त कार्रवाई की जाए.प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद के कुछ दबंग किस्म के पडो़सियों ने बिजली का पोल गोविंद के घर के पास लगाने का विरोध करने पर गोविंद और उसकी पत्नि के साथ मारपीट कर सोने की चेन छीन ली थी. मारपीट में गोविंद को सिर और नाक पर चोट लगी थी और टांके लगे थे.बरियातू पुलिस ने उक्त मामले में कुल 9 लोगों को गैरजमानतीय धाराओं में आरोपी बनाया है लेकिन गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई है.घटना की जानकारी पाकर दो दिन पहले ही ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया,प्रदेश अध्यक्ष अमित सिन्हा,उपाध्यक्ष रामप्रवेश सिहं,मोहम्मद सईद,प्रदेश सलाहकार प्रशांत सिहं एंव अन्य रिम्स पहुँचें थे.उस दिन डीआईजी लातेहार में थे और शुक्रवार को मिलने का समय दिया था.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0