जयहिंद सामाजिक संस्था की ओर से गरीबों को रोज कराया जा रहा है भोजन

Apr 20, 2020 - 15:08
 0  9
जयहिंद सामाजिक संस्था की ओर से गरीबों को रोज कराया जा रहा है भोजन

रांची : शहर की लोकप्रिय स्वयंसेवी संगठन “जय हिन्द सामाजिक संस्था” (सिन्हा मार्केट बिरसा चौक) के सदस्यों द्वारा दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और समाज के गरीब तबके के लोगों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष अमिताभ भेंगराज ने बताया कि विभिन्न जगहों पर प्रतिदिन लगभग डेढ़ हजार गरीबों को दाल-भात, सब्जी-अचार वह पापड़ का वितरण किया जाता है। पीड़ित मानवता की सेवा के इस नेक काम में संस्था के सचिव संजय कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष संदीपन दास के अलावा अजय कुमार सिंह, मनोज कुमार लाल, राजीव शर्मा, सुशील कुमार सिन्हा, राधा देवी, सरदार जगदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री भेंगराज ने कहा कि इस काम में हमें समाज के कुछ उदार लोगों का भी सहयोग मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0