जटिलतम सर्जरी द्वारा कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन
रांची : शहर स्थित अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में प्रख्यात सर्जन डाॅ. शिरान अली ने राजधानी के कलाल टोली निवासी 65 वर्षीय वृद्ध तौकीर अहमद के कुल्हे का सफल ऑपरेशन किया। डॉ.अली ने बताया कि मरीज के कुल्हे की हड्डी क्षतिग्रस्त होकर कई हिस्सों में विभक्त हो गई थी। जिससे सफलतम शल्य चिकित्सा द्वारा जोड़ दिया गया। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर स्वास्थ लाभ करके रहा है। उन्होंने बताया कि कुल्हे की हड्डी टूट जाने के कारण मरीज चलने-फिरने में बिल्कुल असमर्थ हो गया था। जटिलतम सर्जरी द्वारा उसके क्षतिग्रस्त कुल्हे का सफल ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन में डॉ.अली के साथ उनकी टीम के अन्य चिकित्सक व पारा मेडिकल कर्मियों ने सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0