छोटा पैकेट-बड़ा धमाका” नृत्य कला में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है काव्या

Jul 19, 2021 - 15:08
 0  10
छोटा पैकेट-बड़ा धमाका” नृत्य कला में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है काव्या

रांची। कहते हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इसे सच साबित कर दिखाया है राजधानी के निवारणपुर निवासी अर्पिता घोष की दस वर्षीय पुत्री काव्या ने। वह कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है। नृत्य कला में अपनी टैलेंट का परचम लहरा रही है। काव्या “जस्ट डांस इंडिया” और “इंडियाज डांस आइडल” में रांची का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। उसने डांसिंग के क्षेत्र में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से रांची का नाम रौशन किया है। हाल ही में काव्या ने अपनी जगह नेशनल भोजपुरी टीवी चैनल “दिशुम” पर आने वाले डांस रियलिटी शो “दिशुम डांस का तड़का” में जगह बना ली है I काव्या का शो दिशुम टीवी पर 17 जुलाई से प्रसारित हो रहा है। यह शो हर शनिवार और रविवार को शाम सात बजे टेलीकास्ट होगा। राजधानी रांची के निवारणपुर की निवासी अर्पिता घोष की पुत्री काव्या गोल्डन स्टेपर्स डांस अकादमी से नृत्य कला में प्रशिक्षित है। वह ब्रिड्जफोर्ड स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा है। काव्या अपनी सफलता का श्रेय डांस एकेडमी के प्रशिक्षकों व अपनी माता अर्पिता घोष को देती है, जिनके कुशल मार्गदर्शन में वह काफी कम उम्र में ही यह मुकाम हासिल करने में सफल हुई है। डांसिंग में काव्या के प्रदर्शन व जलवे को देखते हुए टीवी रियलिटी शो की निर्णायक मंडली उसे ‘छोटा पैकट बड़ा धमाका’ कहकर संबोधित करते हैं। काव्या इसके पूर्व भी कई डांस रियलिटी शो में रांची का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। काव्या की सफलता पर
गोल्डन स्टेप्पेर्स डांस अकादमी के संचालक दिनेश देवघरिया कहते हैं कि काव्या में छिपी प्रतिभा को देखते हुए उन्होंने उसकी प्रतिभा निखारने की दिशा में प्रयास शुरू किया और उनका यह प्रयास जल्द ही रंग लाने लगा। श्री देवघरिया बताते हैं कि काव्य की मां अर्पिता घोष भी काव्या का आत्मविश्वास बढ़ाते हुए उसे डांसिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करती रहीं। परिणाम सबके सामने है। उन्होंने काव्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नृत्य कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। अर्पिता घोष ने बताया कि उनकी पुत्री काव्या ने ढाई साल की उम्र से ही स्टेज परफॉरमेंस देना शुरू कर दिया था। स्कूल में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और सांस्कृतिक गतिविधियों के अवसर पर काव्या अपनी कला प्रदर्शित कर चुकी है। काव्या छोटी सी उम्र में ही अलग-अलग डांस स्टाइल्स करने की प्रतिभा रखती है।
काव्या की इस उत्कृष्ट उपलब्धि को देखते हुए उनके परिजन, शुभचिंतक, रिश्तेदार व रांचीवासियों की ओर से शुभकामनाएं व बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0