छात्रों के लिए विशेष वैक्सिनेशन कैम्प आयोजित करने की मांग

Jun 14, 2021 - 10:31
 0  7
छात्रों के लिए विशेष वैक्सिनेशन कैम्प आयोजित करने की मांग

रांची। छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी एवं अवधेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से रांची विश्वविद्यालय की प्रभारी कुलपति डॉ.कामिनी कुमार से मिलकर छात्र -छात्राओं के लिए विशेष वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी ने प्रभारी कुलपति डॉ. कामिनी कुमार से कहा कि कोविड 19 महामारी से बचाव के लिए एक मात्र उपाय वैक्सीन ही है। रांची विश्विद्यालय द्वारा सभी कॉलेजों में छात्र छात्राओं की सुविधा को देखते हुए विशेष वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन किया जाय, ताकि विश्विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को आसानी से वैक्सिनेशन लग सके। इस पर रांची विश्विद्यालय की कुलपति डॉ. कामिनी कुमार ने आश्वस्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द इस पर पहल करेगा, ताकि कॉलेज खुलने से पहले सभी विद्यार्थीगण वैक्सिनेट हो सकें। यह जानकारी अमन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0