छात्र क्लब पर्यावरण मंच ने पत्रकार नवल किशोर सिंह को किया सम्मानित

Jun 15, 2021 - 11:32
 0  9
छात्र क्लब पर्यावरण मंच ने पत्रकार नवल किशोर सिंह को किया सम्मानित

रांची। शहर की लोकप्रिय स्वयंसेवी संस्था “छात्र क्लब पर्यावरण मंच” ने मंगलवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के रांची प्रक्षेत्र के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) को सम्मानित किया। मौके पर छात्र क्लब के संस्थापक शिव किशोर शर्मा ने कहा कि
“कोरोना संक्रमण काल” के दौरान विशेष रूप से जनहित में खबरें प्रसारित-प्रकाशित करने में श्री सिंह का उत्कृष्ट योगदान रहा है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिकों को प्रेरित करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
श्री शर्मा ने कहा कि छात्र क्लब पर्यावरण मंच ने स्वास्थ्य-चिकित्सा, शिक्षा, खेल, पत्रकारिता, राजनीति, समाजसेवा सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शख्सियतों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे श्री सिंह को सम्मानित कर की गई। इस मौके पर क्लब के संरक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूनम देवी, नम्रता सोनी, पूनम जायसवाल, करण कुमार, कुणाल, समीर व सुमित सिंह मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0