छात्र क्लब ने संरक्षक उदय प्रताप सिंह के जन्मोत्सव पर किया पौधारोपण

Jul 28, 2021 - 17:43
 0  8
छात्र क्लब ने संरक्षक उदय प्रताप सिंह के जन्मोत्सव पर किया पौधारोपण

रांची। छात्र क्लब ग्रुप के संरक्षक उदय प्रताप सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं संरक्षक नरेश पंडित की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कोकर, बाजरा, मधुकम, रातू रोड में जरूरतमंदों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, बैंडेज, कॉटन, डिटॉल आदि सुरक्षा किट, पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। इस मौके पर क्लब के कुमारी पूनम,सुदीप उरांव,दीपक पोद्दार, श्रवण कुमार, श्रीराम सिंह,मोंटी सिंह,संतोष कुमार, सुभाष कुमार, पियारू उरांव, नीरज कुमार मौजूद थे।
मौके पर नरेश पंडित ने कहा कि अपने जन्म दिवस, शादी का सालगिरह या अन्य उत्सवों के अवसर पर गरीब जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी खुशी है। वहीं, शिव किशोर शर्मा ने कहा किसी भी उत्सव में पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा करें और खुशियां मनाएं।पेड़ पौधों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन,फल, फूल एवं हरियाली मिलती है। सुभाष कुमार ने क्लब के संरक्षक उदय प्रताप सिंह की लंबी उम्र व सुखमय जीवन की कामना की।
शिव वंदना एवं पौधारोपण के साथ उत्सव की समापन की गई।धन्यवाद ज्ञापन कुमारी पूनम ने की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0