पटना : छठ धाम अपार्टमेंट जेवरात लूट कांड मामले में संल्पित लाइनर समेत सात अपराधी गिरफ्तार

Mar 5, 2020 - 17:39
 0  12
पटना : छठ धाम अपार्टमेंट जेवरात लूट कांड मामले में संल्पित लाइनर समेत सात अपराधी गिरफ्तार

पटना : राजधानी के कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर स्थित छठ धाम अपार्टमेंट में डकैती में लाखो के जेवरात लूट कांड मामले को पटना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में लाइनर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से लूट की जेवरात भी बरामद हुई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट का एक सोने का चेन,अंगूठी, लैपटॉप स्कूटी को बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में जुटी है।

दरअसल पटना पुलिस को अपराधियों ने खुलेआम चुनौती देते हुए कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर इलाके में बीते शुक्रवार को अपराधियों ने वृद्ध दंपति के फ्लैट में घुसकर डकैतों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस लूटपाट के दौरान वृद्ध दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसके बाद पटना पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो गया था।

लेकिन पटना पुलिस ने चुनौती के रूप में लेते हुए टीम गठित कर लाइनर समेत सात पेशवर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एसएसपी उपेंद्र शर्मा बताया की अपार्टमेंट के गार्ड और एक ड्राइवर ने लाइनर का काम कर पेशेवर अपराधी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर अपार्टमेंट के गार्ड से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और लाइनर समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0