चलती कार में अचानक लगी आग,घटनास्थल पर पहुंच फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

May 8, 2020 - 13:29
 0  17
चलती कार में अचानक लगी आग,घटनास्थल पर पहुंच फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

देवघर : कुमुदिनी रोड बरमसिया स्थित गांधी नगर के समीप एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। प्राप्त जानकारी के कृष्णापुरी मोहल्ले के रहनेवाले हरि शंकर प्रसाद सिंह अपने ड्राइवर के साथ अपने निजी कार से (जे एच 10 पी 7707) नंदन पहाड़ के समीप स्थित मंगल तालाब में धोने व साफ करने ले गए थे।साफ करके अपने घर जाने के क्रम में अचानक गाड़ी के इंजन में आग लग गई । गनीमत रही कि वाहन चालक किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक इंजन पूरी तरह जल चुका था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0