चक्रधरपुर पुलिस ने बेसहारा बच्चों को सहयोग कर मानव सेवा की मिसाल पेश की
चक्रधरपुर। शहर के कर्तव्यनिष्ठ थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चक्रधरपुर पुलिस लोगों के बीच पुलिस विभाग की छवि बेहतर बनाने में जुटी है। शहर में अपराध नियंत्रण और बेहतर विधि व्यवस्था के प्रति समर्पित चक्रधरपुर की पुलिस ने गरीब और बेसहारा परिवार की सहायता कर मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की है। विदित हो कि
विगत 21 फरवरी को सोनुवा रोड मे एक अज्ञात वाहन से धक्का लगने से लड्डू लोहार, उनकी पत्नी सीता लोहार, बड़ी बेटी मेरी लोहार (उम्र करीब 15 वर्ष), बेटा रेबल लोहार (उम्र करीब 10 माह) जख्मी हो गए थे। पुलिस ने जख्मी को बेहतर इलाज हेतु चाईबासा सदर अस्पताल भेजा। जहां इलाज के क्रम में सीता लोहार की मृत्यु हो गयी थी।बाद में एक मार्च को लड्डू लोहार की भी मृत्यु हो गयी। तत्पश्चात उनके दोनों बच्चों की देखभाल थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही है।
आज इसी क्रम में मृतक के बच्चों को खाद्यान्न एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई। थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि यह सहायता कार्य आगे जारी रहेगा। यही नहीं, इन बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा की भी व्यवस्था थाना के पुलिसकर्मियों ने मिलजुल कर करने का बीड़ा उठाया है।
चक्रधरपुर पुलिस ने इस बेसहारा परिवार की मदद कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं, कोल्हान के डीआईजी ने पुलिसकर्मियों के इस पुनीत कार्य की
सराहना करते हुए कहा है कि पुलिस और आमलोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पीड़ित मानवता की सेवा के लिए ऐसे कार्य से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
