ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि

May 21, 2021 - 11:46
 0  5
ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि

रांची। ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सेवा कार्य के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने
कांके विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए लोगों के बीच मास्क व सैनिटाइजर बांटे। इससे पूर्व स्व.राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेश बैठा, मीडिया प्रभारी गुलजार अहमद, जिला उपाध्यक्ष मदन महतो, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बिनोद साहू, लालचंद सोनी सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0