ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना पर नियंत्रण के लिए उपायुक्त छवि रंजन का प्रयास तेज

प्रखंड स्तर पर अधिकारियों को दिया निर्देश

Jun 1, 2021 - 12:37
 0  10
ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना पर नियंत्रण के लिए उपायुक्त छवि रंजन का प्रयास तेज

विनय मिश्रा की रिपोर्ट

रांची। जिले के उपायुक्त छवि रंजन की छवि कोरोना संक्रमण काल के दौरान एक जांबाज योद्धा के रूप में उभरी है। वैश्विक महामारी कोविड-19 पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश में वह जुटे हैं। उनके प्रयास से शहरी क्षेत्रों में कोरोना का कहर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना से बचाव के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए उपायुक्त छवि रंजन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में फैली भ्रांतियों की वजह से टीकाकरण कम होने पर चिंता जताते हुए उन भ्रांतियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने टीकाकरण के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करने में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने का निर्देश प्रखंड स्तर के अधिकारियों को दिया है। उनका मानना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में फैली हर एक भ्रांतियों को दूर किया जा सकेगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के क्रम में यह पाया कि लोग टीकाकरण को लेकर भयभीत हैं। उन्होंने टीकाकरण के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। उनके मुताबिक कोरोना वायरस के मामले जरूर कम हुए हैं, लेकिन लोगों को अभी भी सावधानी बरतनी जरूरी है।
उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग प्राप्त कर वैक्सीनशन कार्य मे आवश्यक प्रगति लाने का भी निर्देश प्रखंड स्तर के अधिकारियों को दिया है। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण में समस्याएं आ रही हैं, वहां त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों का टीकाकरण अवश्य करवाने का निर्देश दिया है।
उपायुक्त छवि रंजन का मानना है कि पंचायती राज व्यवस्था के परंपरागत स्थानीय जनप्रतिनिधि यथा मानकी, मुंडा, पाहन इत्यादि जब अपना टीकाकरण करवाएंगे तो ग्रामीणों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह खुद वैक्सीनशन के लिए प्रेरित होंगे। उपायुक्त ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी वैक्सीनशन के कार्य में आवश्यक गति प्रदान करने हेतु युद्व स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को कहा गया है कि वह अपने अधीनस्थ कार्यरत सभी शिक्षकों तथा स्कूली कर्मियों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सभी सीडीपीओ और लेडी सुपरवाइजर का टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ आंगनबाड़ी केन्द्र के पोषक क्षेत्र के लोगों को वैक्सीनशन हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने पंचायती राज पदाधिकारी को यह निर्देश दिया है कि सभी 305 पंचायत के पंचायत स्वयंसेवकों, पंचायत सचिव का वैक्सीनशन करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ सभी बीडीओ के साथ समन्वय स्थापित कर पंचायत जनप्रतिनिधियों यथा मुखिया, वार्ड पार्षद का भी वैक्सीनेशन करवाएं एवं वैक्सीनेशन हेतु जनजागरूकता में उनका सहयोग प्राप्त करें।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान रांची के उपायुक्त छवि रंजन की भूमिका एक कर्मठ प्रशासनिक अधिकारी और जांबाज योद्धा के रूप में है। कोरोना पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास में वे जुटे हुए हैं। उनकी कार्यशैली अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0