ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से मिलेगा वैक्सीन

उपायुक्त ने दिए निर्देश,नहीं होगी ग्रुप की बाध्यता

Jun 27, 2021 - 15:50
 0  10
ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से मिलेगा वैक्सीन

रांची। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में अब और आसानी से कोविड-19 वैक्सीन लिया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन के लिए अब ग्रामीणों को खुद रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुकिंग नहीं करनी होगी। रांची जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण केंद्रों में ऐसी व्यवस्था शुरू की जा रही है। जिला में टीकाकरण कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण केंद्रों में वाक इन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सहूलियत के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण केंद्रों में वाक इन की व्यवस्था होने से लोगों को अब रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही इन टीकाकरण केंद्रों में आयु वर्ग की बाध्यता नहीं होगी। यहां 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति टीका ले सकेगा।
वहीं, रांची के शहरी क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीन के दूसरे डोज के लिए वाक इन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने इससे संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रांची के शहरी क्षेत्र में कोविड-19 के प्रथम डोज के लिए स्लॉट बुकिंग करना होगा। अब प्रतिदिन रात 9 बजे के बजाए शाम सात बजे स्लाॅट पब्लिश किया जाएगा। स्लॉट पब्लिश किए जाने को लेकर उपायुक्त द्वारा डीआईओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। शहरी क्षेत्र में कोविड-19 वैक्सीन के फर्स्ट डोज़ के लिए स्लॉट की संख्या भी बढ़ाई जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा सके।
बैठक में उपायुक्त ने जिले में टीकाकरण कार्य को और गति प्रदान करने का निर्देश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0