गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा ने गुरविंदर सिंह सेठी को किया सम्मानित

Jul 26, 2021 - 16:48
 0  14
गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा ने गुरविंदर सिंह सेठी को किया सम्मानित

रांची। यात्री सेवा समिति,रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य नियुक्त होने पर गुरविंदर सिंह सेठी को गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा मेन रोड में गुरुद्वारा के प्रधान ने शॉल ओढ़ा कर, सिरोपा और बुके दे कर सम्मानित किया। श्री सेठी ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। श्री सेठी ने सिख समाज द्वारा सम्मानित किए जाने पर समाज का शुक्रिया अदा किया। मौके पर उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाउंगा व समाज हित मे समर्पित होकर योगदान दूंगा।
गुरुनानक स्कूल के सचिव राजेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा के श्री सेठी को रेलवे बोर्ड द्वारा जिम्मेदारी दे कर सिख समाज के साथ साथ झारखंड को सम्मान दिया गया है।गुरुगोविंद सिंह स्कूल, कमड़े के महसचिव परमजीत सिंह टिंकू ने कहा कि श्री सेठी में कार्य करने की लालसा है। इसलिए उन्हें रेलवे बोर्ड ने अहम जिमेदारी दी है, जिसका निर्वाहन वे अच्छे से करेंगे। उनके अनुभव का लाभ रेलवे को मिलेगा।
गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा, मेन रोड में वाटर फिल्टर मशीन प्रेम कमल के द्वारा दिया गया, जिसका उद्घाटन श्री सेठी ने गया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरमीत सिंह ,कोषाध्यक्ष तेजिंदर सिंह मक्कड़,सचिव हरजीत सिंह स्विंकी, गुरुचरण सिंह, अध्यक्ष गुरुनानक स्कूल और गुरजीत सिंह छतवाल ,गुरु नानक स्कूल के महासचिव राजेंद्र सिंह राजू , उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भसीन ,गुरु नानक हॉस्पिटल के प्रधान मस्तान सिंह, और महासचिव प्रदीप सिंह चड्डा, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, कामड़े के प्रधान हैप्पी सिंह, और महासचिव परमजीत सिंह टिंकू, गुरुनानक सत्संग सभा के अध्यक्ष मनीष मिड्ढा,कृष्ण कालोनी गुरुद्वारा के पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी उपस्थित थे।ये जानकारी गुरुद्वारा के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0