गहना घर गोलीकांड में तीन थाने की संयुक्त छापेमारी,आरोपी फरार,

Jan 23, 2020 - 15:45
 0  18
गहना घर गोलीकांड में तीन थाने की संयुक्त छापेमारी,आरोपी फरार,

रांची : गहना घर गोलीकांड का मुख्य आरोपी की केतारी बगान रोड नंबर 13 सुकान साहू के घर में छुपे होने की सूचना पर लालपुर थाना, चुटिया थाना और नामकुम थाना की संयुक्त पुलिस टीम घर में छापेमारी करने पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया ।तलाशी के दौरान पुलिस ने लगभग सात से आठ लाख रुपए के गहने घर से बरामद किया गया है। आरोपी को ढूंढने के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस एक महिला से भी पूछताछ कर रही है, बताया जा रहा है कि गहना घर गोलीकांड से पहले आरोपी ने एक महिला से 17 बार फोन में बात किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0