गरीब असहायों को भोजन कराने में जुटे समाजसेवी

Apr 11, 2020 - 11:24
 0  9
गरीब असहायों को भोजन कराने में जुटे समाजसेवी

पटना : कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर आज पूरा देश लॉक डाउन है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस आपदा की घड़ी में भी देश के प्रधानमंत्री मोदी ने साहसिक कदम बढ़ाते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने से लेकर आम जनो की भी सुरक्षा जैसी बड़ी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। जिसमें देश के सभी लोगों का कर्तव्य है चाहे वो कोई पद धारक हों या फिर आम जन ,उनके निर्देशों का पालन कर इस विपदा से उबरें। इसी कड़ी में उन्होंने गरीब और असहाय जन मानस की दुर्दशा को देख लोगों से अपील की , कि ” देश का कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा “।

भूखे को भोजन कराते सामजसेवी बंटी सिंह ,राजू सिंह,संतोष पासवान, आदित्य कुमार, श्याम किशोर गुप्ता एवं अन्य

प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर देश भर में कई संगठनों से लेकर आम जनों तक ने अपनी भागीदारी बढ़ – चढ़कर निभाने की कोशिश की है। इसी आह्वान को निभाते हुए समाज सेवी बंटी सिंह ने सहयोगी राजू सिंह,संतोष पासवान, आदित्य कुमार, श्याम किशोर गुप्ता के सहयोग से गरीब और असहाय लोगों तक यहां तक कि उनके घरों तक निः शुल्क भोजन पहुंचाने लगे ,चाहे वे किसी पार्टी , किसी दल से या किसी धर्म से मतलब रखने बालेे लोग हों। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पटना अनीसाबाद, फुलबारी शरीफ जैसे इलाकों में तब तक चलता रहेगा जब तक देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0