गणतंत्र दिवस पर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,मोरहाबादी मैदान में तैयारी अंतिम चरण में,राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी झंडोत्तोलन

Jan 25, 2020 - 17:39
 0  13
गणतंत्र दिवस पर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,मोरहाबादी मैदान में तैयारी अंतिम चरण में,राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी झंडोत्तोलन

रांची : गणतंत्र दिवस को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में तैयारी अंतिम चरण में है। झांकी से संबंधित विभागों के अधिकारी तैयारियों का जायजा लेने मोरहाबादी मैदान में मौजूद हैं। कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू झंडोत्तोलन करेंगी। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका मे झंडोत्तोलन करेंगे। सुरक्षा बलों ने भी कल होने वाले समारोह के लिए परेड का रिहर्सल किया।

मोरहाबादी मैदान में फाइनल परेड रिहर्सल के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने परेड की सलामी ली… इस बार परेड में 16 प्लाटून हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, झारखंड जगुआर, जैप 1, जैप 2, एसएसबी, होमगार्ड और सेना की एक टुकड़ी शामिल है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं. मजदूर दिन-रात लगकर झांकियों को तैयार करने में लगे हुए हैं। झांकियों का जायजा भी रांची के डीसी ने लिया।

26 जनवरी को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट सहित सभी सरकारी संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मोरहाबादी मैदान के चारों ओर थ्री लेयर की सुरक्षा बनाई गई है. रांची के सीनियर एसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि ध्वजारोहण के दौरान पूरे मोरहाबादी मैदान में विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।इसके अलावा एहतियातन राजधानी रांची के सभी होटलों और लॉजों की चेकिंग लगातार की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0