खदान मजदूरों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए लक्ष्मण गिलुवा *सेल प्रबंधन से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

खदान मजदूरों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए लक्ष्मण गिलुवा *सेल प्रबंधन से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

चक्रधरपुर : झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा मनोहरपुर के चिड़िया माइंस पहुंचे। जहां सेल के विश्रामगार में माइंस मजदूरों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। मजदूरों ने श्री गिलुवा को बताया कि ठेकेदार छंटनी के नाम पर मनमानी कर रहे हैं। बेवजह मजदूरों की छंटनी की जा रही है। वैसे मजदूर जिसकी सेवानिवृत्त होने की उम्र नहीं हुई है, उनकी भी छंटनी की जा रही है। जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग मजदूरों ने की।मजदूरों ने कहा कि वैसे मजदूरों को पुनः वापस काम पर लेना चाहिए। मज़दूर समेत उनके आश्रितों को मेडिकल कार्ड उपलब्ध किया जाना चाहिए।

मजदूरों को आईजीएच अथवा अन्य अच्छे अस्पताल मे रेफर की व्यवस्था होनी चाहिए। मजदूरों ने मांग रखी कि दुबिल में सीएसआर के तहत पेयजल की व्यवस्था शुरू होनी चाहिए‌। मजदूरों की समस्या सुनने के बाद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि चिड़िया माइंस के मजदूरों की समस्याएं काफी गंभीर है। इस मामले में सेल के आला अधिकारियों से वार्ता करते हुए समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस दौरान मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, शिव बोदरा, राजकुमार लोहार, राजेश शर्मा, रामा पांडे, चरकू पान, रामचंद्र दास ,डांगुरु जमुदा, दीपक मुंडारी, लक्ष्मण मुराद, गंगा ठाकुर, विश्केशन दास ,केदारनाथ समेत अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0