क्षितिज मिश्रा ने थामा झामुमो का दामन, कहा, सेवा और समर्पण की भावना से हुआ पार्टी में शामिल

Aug 8, 2021 - 12:46
 0  5
क्षितिज मिश्रा ने थामा झामुमो का दामन, कहा, सेवा और समर्पण की भावना से हुआ पार्टी में शामिल

रांची। युवा छात्र नेता क्षितिज मिश्रा झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। झामुमो महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ.महुआ माजी ने रविवार को श्री मिश्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर पार्टी में उनका स्वागत किया।
मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीतियों और सिद्धांतों से प्रेरित होकर उन्होंने झामुमो में शामिल होने का निर्णय लिया। इससे उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में काम करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण भाव से ही वह पार्टी में शामिल हुए हैं। बुजुर्गों के तजुर्बे और युवाओं की सकारात्मक सोच व जोश के साथ कार्य करना मुख्य उद्देश्य है।
श्री मिश्रा ने कहा कि छात्र हित में वह पार्टी के दिशा -निर्देशों के अनुरूप कार्य करेंगे। युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त हो, इसके लिए भी वह सतत प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0