कोरोनावायरस का बढ़ता प्रकोप रोकने के लिए सिटीजन एक्शन ग्रुप की अपील

लॉकडाउन का शत-प्रतिशत करें अनुपालन : किरण सिंह

Apr 11, 2020 - 10:52
 0  9
कोरोनावायरस का बढ़ता प्रकोप रोकने के लिए सिटीजन एक्शन ग्रुप की अपील

रांची : राजधानी की लोकप्रिय समाजसेविका और स्वयंसेवी संस्था “सिटीजन एक्शन ग्रुप” की अध्यक्ष किरण सिंह ने कहा है कि कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप काफी चिंतनीय है। लाॅकडाउन का सख्ती से पालन करने से ही हम इस गंभीर आपदा से निजात पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना ने पूरी दुनिया को सबसे भयावह महामारी का शिकार बना दिया है। यह वैश्विक आपदा मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों पर रोक जरूरी है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भी राज्य सरकारों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश सराहनीय हैं। इसका सख्ती से पालन किया जाना वर्तमान समय की मांग है। लॉकडाउन के प्रति अपेक्षित गंभीरता के अभाव में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है। कहीं-कहीं धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के नाम पर भीड़ इकट्ठा हो जा रही है, इससे खतरा बढ़ सकता है। समझदारी इसी में है कि हम प्रतीकात्मक तरीके से अपने घरों में रहकर ही सावधानी बरतते हुए पर्व-त्योहार मनाएं। सोशल डिस्टेंसिंग यानी सार्वजनिक मेल-मिलाप से भी परहेज करें। कोविड-19 महामारी का फैलाव कम से कम हो इसके लिए प्रशासन को भी हरसंभव सख्त से सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है,ताकि लोगों की बेशकीमती जान की हिफाजत हो सके। सिटीजन एक्शन ग्रुप की ओर से लॉकडाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन करने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0