कोरोनाकाल में शहीद पत्रकारों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को ले एआइएसएम-जेडब्लूए के प्रदेश महासचिव मिले मुख्यमंत्री से, सौंपी दिवंगत पत्रकारों की सूची

Jul 29, 2021 - 10:49
 0  9
कोरोनाकाल में शहीद पत्रकारों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को ले एआइएसएम-जेडब्लूए के प्रदेश महासचिव मिले मुख्यमंत्री से, सौंपी दिवंगत पत्रकारों की सूची

रांची/चाईबासा : झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, कोरोना संक्रमण काल के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए 37 पत्रकारों के परिजनों को मुआवजा देने और पत्रकारों को कोरोना वाॅरियर घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक ज्ञापन सौंपा गया। एआईएसएम जेडब्ल्यू के प्रदेश महासचिव जितेन्द्र ज्योतिषी ने चाईबासा में रेल ओवर ब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए राज्य में अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।
एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ने जोरदार तरीके से पत्रकारों की पीड़ा को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और पत्रकार हित में अविलंब ठोस निर्णय लेने का आग्रह किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश महासचिव को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस पूरे मामले को गंभीरता से देखेंगे।
गौरतलब है कि झारखंड में पत्रकार हित के संरक्षण के लिए एआईएसएम जेडब्लूए विगत आठ वर्षों से संघर्षरत है। सुबह में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान दिवंगत हुए 37 पत्रकारों के परिजनों को समुचित मुआवजा देने पत्रकारों का बीमा वह एक्रीडिटेशन सहित अन्य मांगों को लेकर एसोसिएशन लगातार राज्य सरकार पर दबाव बना रहा है। इस संबंध में राज्यपाल विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों सांसदों व विधायकों से भी गुहार लगाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0