कोरोना से बचाव के लिए ऑटो चालकों का हुआ वैक्सीनेशन

Jun 8, 2021 - 17:06
 0  7
कोरोना से बचाव के लिए ऑटो चालकों का हुआ वैक्सीनेशन

रांची। झारखंड प्रदेश ऑटो चालक महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी एवं रांची रेलवे स्टेशन पेट्रोल ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष रंजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह एवं महासचिव बादल थापा के अगुवाई में रांची रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ऑटो चालकों को कोविड-19 महामारी बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन दिया गया। श्री सोनी ने बताया कि 45 वर्ष से ऊपर वाले ऑटो चालकों को कल बुधवार को वैक्सीन दिया जाएगा। महासंघ एवं चालक संघ की ओर से सभी ऑटो मालिकों को सूचित किया गया है कि वैक्सीन लेने के समय पर अपना आधार कार्ड, लाइसेंस या वोटर आईडी कार्ड अपने पास रखें ताकि उनको वैक्सीन लेने में किसी प्रकार की कठिनाइयों न हो। मंगलवार को 18 से 45 वर्ष आयु के टीका लगाने वालों में आनंद वर्मा, सौरभ सिंह, भोला सिंह, अजय, कन्हैया यादव, अशोक झा, मुन्ना सिंह, दिनेश सिंह सहित अन्य ऑटो चालक शामिल थे। इस मौके पर महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी, प्रदेश सचिव रामाशंकर सिंह, प्रदेश कार्यकारी सदस्य तबरेज अहमद, रांची रेलवे स्टेशन ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष रंजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, महासचिव बादल थापा, अजय सिंह, वासुदेव सिंह, अशोक गोप, संतोष साहू, विक्की भारती, विकास यादव, अनिल सिंह, विजय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
महासंघ एवं चालक संघ ने आह्वान किया है कि वैक्सीन नहीं लेने वाले ऑटो चालकों के लिए स्टेशन परिसर पर कोई जगह नहीं मिलेगा। इसलिए वैक्सीन लेना अनिवार्य होगा। यह जानकारी रांची रेलवे स्टेशन के महासचिव बादल थापा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0