कोरोना संक्रमित युवक से मिली थी माधोपुर की महिला- प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बख्तियारपुर

Apr 17, 2020 - 18:13
 0  9
कोरोना संक्रमित युवक से मिली थी माधोपुर की महिला- प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बख्तियारपुर

बख्तियारपुर : वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के कोरोना संक्रमित युवक के तार बख्तियारपुर स्थित माधोपुर की महिला से जुड़ने के बाद बख्तियारपुर इलाके के लोग काफी दहशत मे है। मिली जानकारी के अनुसार बख्तियारपुर के माधोपुर की एक महिला वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के कोरोना संक्रमित युवक के घर पर 3 दिन तक रही थी। गुरुवार को प्रशासन द्वारा महिला को जांच के लिए पटना भेजा गया। सभी सदस्यों को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि वैशाली का संक्रमित युवक माधोपुर निवासी एक महिला की बहन का बेटा है तबीयत खराब होने पर वह 1 सप्ताह पूर्व उसे देखने गई थी 3 दिन राघोपुर में रहकर वह बख्तियारपुर लौटी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0