कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण केन्द्र की संख्या बढ़ाए सरकार: नवीन जायसवाल

May 19, 2021 - 12:22
 0  3
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण केन्द्र की संख्या बढ़ाए सरकार: नवीन जायसवाल

रांची। हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने एवं टीकाकरण केंद्रों पर ही स्थानीय लोगों को स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवा कर वैक्सीन देने की मांग राज्य सरकार से की है। इस संबंध में उन्होंने सूबे के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि पिछले दिनों झारखंड में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिये टीकाकरण की शुरुआत की गयी, लेकिन टीका केंद्रों की संख्या इतने सीमित बनाये गये हैं,जिससे लोगो को स्लॉट बुकिंग में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सिनेशन को ले कर काफी उदासीनता है। उन्होंने कहा कि आज भी झारखंड में बड़ी आबादी स्मार्ट फ़ोन की सुविधा से वंचित हैं। ऐसे में उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर ही टीकाकरण केंद्र पहुंचना असंभव प्रतीत होता है।
विधायक ने मुख्य सचिव से मांग की है कि टीकाकरण केंद्र प्रखंड एवं वार्ड स्तर पर बढ़ाया जाये एवं 50 प्रतिशत टीकाकरण स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिये टीकाकरण केंद्र पर ही स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवा कर दिया जाये।
उन्होंने कहा कि इससे शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का टीकाकरण भी संभव हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0