कोरोना-वायरस-से-संभावित-म

Apr 12, 2020 - 11:20
 0  4
कोरोना-वायरस-से-संभावित-म

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : जैसे-जैसे लॉक डाउन की अवधि बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे लोगों में दहशत के साथ सावधानियां भी बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि अब नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड लेवल पर भी सेनिटाइजेशन का काम शुरू हो गया है।

सैनिटाइज करते कर्मी

इसी क्रम में बख्तियारपुर नगर परिषद् क्षेत्र में आज से नगर परिषद् के सभापति, उपसभापति मिथिलेश कुमार यादव,नवीन सिंह , कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा मशीन से सैनिटाइजेशन का काम शुरू कराया गया है। जिसके बाद काम में लगे कर्मचारी गांव के गली- मोहल्ले से लेकर चप्पे-चप्पे को सैनीटाइज करना शुरू कर दिया है जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और नगर परिषद् क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन के प्रति विश्वास भी जगा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0