केन्द्रीय धुमकुड़िया आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करेगा : लोहरा समाज

Jul 26, 2021 - 16:29
 0  8
केन्द्रीय धुमकुड़िया आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करेगा : लोहरा समाज

रांची : आदिवासी लोहरा समाज, रांची जिला कमेटी की बैठक करमटोली कार्यलय में सोमवार को हुई । बैठक में केन्द्रीय धुमकुड़िया के नवनिर्वाचित महासचिव अभय भु़ंटकुंवर को माला पहनाकर तथा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय धुमकुड़िया आदिवासी समाज धुमकुड़िया के महासचिव अभय भु़ंटकुंवर ने कहा कि केन्द्रीय धुमकुडिया आदिवासी समाज को संगठित कर प्रतिनिधित्व करेगा तथा 32 अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधियों को मिलाकर चलेगा। ताकि आदिवासी समाज का विकास हो सके।
इस बैठक में विशेष कर आदिवासी लोहरा समाज निबंधित केन्द्रीय कमेटी झारखण्ड प्रदेश के महासचिव प्रीतम सांड लोहरा , नागेश्वर लोहरा , मोहित लोहरा , अजय लोहरा , सुरेन्द्र लोहरा , तेजू लोहरा आदि शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0