कुष्ठ रोगियों की सुधि लेने बख्तियारपुर पहुंचे कुष्ठ चिकित्सक डॉ० अली, कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर किया जागरूक…

Apr 9, 2020 - 12:35
 0  21
कुष्ठ रोगियों की सुधि लेने बख्तियारपुर पहुंचे कुष्ठ चिकित्सक डॉ० अली, कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर किया जागरूक…

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ० पीयूष कुमार के निर्देशानुसार कुष्ठ रोग चिकित्सक डॉ० अली बख्तियारपुर के राजेन्द्र कुष्ठ आश्रम पहुँचकर कुष्ठ रोगियों की सुधि ली एवं तमाम संबंधित जरूरी बातें बताई।

कुष्ठ रोग चिकित्सक डॉ० अली

साथ ही लॉक डाउन एवं कोरोना से बचाव संबंधित कई आवश्यक बातें बताई। इसके साथ ही कुष्ठ रोगियों एवं उनके परिवार के हर सदस्यों के साथ साथ क्लॉनी में रह रहे अन्य स्वस्थ परिवार के सदस्यों के बीच जनहित में कोरोना महामारी से बचाव हेतु लॉक डाउन के सभी नियमों का पालन करते हुए देश हित में स्वयं एवं बच्चों के सहयोग मद से खरीदकर कुष्ठ रोगियों के बीच मास्क का वितरण किया। साथ ही बच्चों द्वारा एक स्लोगन भी दिया गया आधा पेट खायेंगे समाज को कोरोना से बचाएँगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0