किसानों को शत-प्रतिशत अनुदानित दर पर खाद-बीज मुहैया कराए सरकार : डॉ. अविनाश नारायण

May 23, 2021 - 13:16
 0  11
किसानों को शत-प्रतिशत अनुदानित दर पर खाद-बीज मुहैया कराए सरकार : डॉ. अविनाश नारायण

रांची। झारखंड में किसानों को शत-प्रतिशत अनुदानित दर पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (झारखंड प्रदेश) के आह्वान पर एक दिवसीय वर्चुअल धरना कार्यक्रम 24 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी सचिव डॉ.अविनाश नारायण ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान झारखंड के किसानों की स्थिति बदहाल है। किसानों को उनके द्वारा उत्पादित फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। नतीजतन किसान कर्ज के बोझ तले दबे जा रहे हैं। ऐसे में किसानों को राज्य सरकार की ओर से विशेष सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 25 मई से रोहिणी नक्षत्र शुरू हो रहा है। इसके साथ ही किसान खेती-बारी में जुट जाते हैं। ऐसे में उन्हें खाद और बीज की आवश्यकता होती है। डॉ.नारायण ने कहा कि किसान राज्य सरकार से अनुदानित दर पर खाद और बीज मुहैया कराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। किसानों की इस मांग के समर्थन में जिले के सभी कार्यकर्ता एक दिवसीय वर्चुअल धरना देंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण लॉकडाउन में किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पार्टी ने पत्र लिख कर किसानों को पूर्ण अनुदान में खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांंग सरकार से की थी। लेकिन अब तक सरकार ने इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के प्रति राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी की ओर से एक दिवसीय वर्चुअल धरना कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें आम आदमी पार्टी के पदधारी व कार्यकर्तागण शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0