कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न वितरण किया गया

Apr 17, 2020 - 18:23
 0  9
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न वितरण किया गया

रांची : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशिभूषण राय के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रांची रेलवे कालोनी , निवारणपुर , अनंतपुर एवं डोरंडा क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया। श्री राय ने झारखंड सरकार के कोरोना से लड़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार कोरोना और भूख, दोनों से लड़ रही है। इस कठिन समय में जहां पूरा देश और विश्व कोरोना के प्रकोप से लड़ रहा है , उसे देखते हुए हम सब का भी कर्तव्य बनता है कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से लाॅकडाउन के दौरान दिहाड़ी श्रमिकों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, ऐसे में हम सब को कोशिश करना है कि सब मिलकर उनकी परेशानियों को दूर करने में सहयोग करें। इस वैश्विक महामारी का सामना करें और जरूरतमंद वर्ग को मदद करें । श्री राय ने निस्वार्थ भाव से राहत कार्य में लगे राज्य के सभी जिला कांग्रेस , युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं विशेष रूप से प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव के प्रति आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0