देवघर : कल हुए जानलेवा हमले में 7 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Apr 18, 2020 - 15:39
 0  11
देवघर : कल हुए जानलेवा हमले में 7 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

देवघर : नगर थाना में जानलेवा हमला की प्राथिमिकी दर्ज कराया गया है। यह प्राथिमिकी घायल राहुल मिश्रा के पिता संतोष कुमार मिश्रा ने दर्ज कराया हैं। प्राथमिकी में संतोष कुमार मिश्रा ने अपने पुत्र (घायल राहुल मिश्रा) जीजा के जन्मदिन पर उनके घर जा रहा था, तभी सीता होटल के समीप उमाकांत महापात्रा के घर के समीप अमन सिंह राजपूत, (निवासी बमबम बाबा कॉलोनी), अंकुश वत्यस्यान (हरिहर बाड़ी), विकास पलिवार (शिवगंगा लेन), प्रीतम जायसवाल (निवासी बलसारा), सौरव सृंगारी (निवासी पंडित बीएन झा पथ) तथा सोनू नरोने (पानी टंकी डोमासी) ने मिलकर उसके पुत्र के ऊपर जानलेवा हमला कर उसके सर को पत्थर से कुचल दिया जिसका चश्मदीद वहीं के निवासी शिबू मिश्रा हैं जिन्होंने घटना को अपने आँखों से देखा था। साथ ही वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी घटना कैद हैं। आरोपी घायल राहुल मिश्रा को मरा हुआ समझ भाग गए। सूचना पर पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस उसके लिखित शिकायत के आधार पर प्राथिमिकी दर्ज कर ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी हुई हैं। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0