ओलंपिक दिवस पर जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने किया पौधारोपणl

Jun 23, 2021 - 11:45
 0  7
ओलंपिक दिवस पर जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने किया पौधारोपणl

रांची। झारखंड राज्य जिम्नास्टिक संघ की ओर से ओलंपिक दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके तहत बुधवार को कांके रोड स्थित कांके डैम के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने देश के सभी ओलंपियनों को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं। ओलंपिक में देश का प्रदर्शन अच्छा हो, इसकी कामना की।
इस अवसर पर झारखंड राज्य जिम्नास्टिक संघ के सचिव निशिकांत पाठक,उपाध्यक्ष राजीव रंजन,खेल प्रेमी अवधेश ठाकुर,धीरज अग्रवाल, दिवाकर,विकास गोप,हेमा कुमारी,आदर्श,पम्मी,दीपिका, बिट्टू,विकास कुमार,मनीष कुमार,विक्की, राहुल,दीप कुमारी मांझी सहित अन्य खिलाड़ीगण उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0