ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने 50% बिजली की बचत करने वाले आई-सीरीज पंखे लॉन्च किए

Feb 19, 2020 - 11:43
 0  10
ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने 50% बिजली की बचत करने वाले आई-सीरीज पंखे लॉन्च किए

ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, जोकि 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के विविधीकृत सीके बिरला ग्रुप का एक अंग है, ने सामान्य पंखों की तुलना में 50% बिजली की बचत करने वाले आई-सीरिज पंखे पेश किए हैं। बिजली की बचत के लिए यह ईसीएम टेक्नालॉजी से युक्त है और इस तरह यह उपभोक्ताओं के लिए बिजली के बिल में अच्छी-खासी बचत का वादा करते हैं। एक पंखा साल में लगभग 1500 रुपए की बचत करता है। नई रेंज में आई-फ्लोरल, हेक्टर 500 और आईओटी इनेबल्ड तथा ध्वनि नियंत्रित आई-फ्लोट फैन शामिल है जो भिन्न रंगों और डिजाइन में उपलब्ध है ताकि किसी भी सजावट से मेल खा सके। कंपनी की यह पेशकश बिजली की बचत करने वाले पंखों के वर्ग में अग्रणी होकर उभरने और साथ ही साथ प्रीमियम पंखों के वर्ग में भी अपनी पकड़ और ज्यादा मज़बूत करने की योजना का भाग है। राकेश खन्ना, एमडी एवं सीईओ, ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने कहा, ‘‘हम निरंतर ऐसे उत्पादों के विकास पर केंद्रित हैं, जो इनोवेटिव होने के साथ अद्वितीय हों। जलवायु से संबंधित आपात स्थिति, पर्यावरण के प्रति जागरूक उपभोक्तावाद में वृद्धि तथा ऊर्जा की बचत पर सरकार द्वारा लगातार प्रयासों के मद्देनजर यह हमारी और से एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इनवर्टर मोटर से युक्त आई-सीरिज पंखों की यह रेंज स्मार्ट, ऊर्जा कुशल, आईओटी इनेबल्ड और पर्यावरण अनुकूल है। आई-सीरीज़ रेंज किफायती मूल्य में विश्वस्तरीय टेक्नॉलॉजी प्रदान कर इस दिशा में एक बड़ा कदम है। भारत फैंस के लिए एक विशाल बाजार है। सोचिए जरा कि देश के उपभोक्ताओं को इसके द्वारा बिजली एवं खर्च में कितनी बचत मिल सकती है। हम एनर्जी एफिशियंट उत्पादों का विकास कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने तथा कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0