ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पहुचे प्राथमिक विद्यालय अरगोड़ा,स्कूली छात्रों से किया सीधा संवाद

Feb 19, 2020 - 11:56
 0  20
ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पहुचे प्राथमिक विद्यालय अरगोड़ा,स्कूली छात्रों से किया सीधा संवाद

रांची : ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय अरगोड़ा (रातू )का दौरा किया,और वहां पढ़ रहे बच्चों से मिल उनके साथ सीधा संवाद किया ।
स्कूल का क्लास प्रातः9: 00 से दिन के 3:00 बजे चलता है क्लास 1 से 5 तक के बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करते हैं। एक शिक्षक के बलबूते पूरा स्कूल चलता है। पता नहीं ऐसे में भविष्य के इन नौनिहालों का भविष्य क्या होगा इसे समझा जा सकता है इस मुद्दे पर ऑल स्कूल पैरंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने स्कूल के प्रिंसिपल रेखा सिंह से बात की जो खुद प्रिंसिपल भी हैं और क्लास टीचर भी ।
उन्होंने बताया कि कई बार उन्होंने डीएसइ और डीओ को पत्र लिखा जिसमें टीचर आवश्यकता अनुसार देने की बात कही गई थी मगर उस पर आज तक कहीं कुछ हो नहीं पाया जरा ने कहा कि इस स्कूल को लेकर वह जल्द ही संबंधित पदाधिकारी से मिलेंगे और स्कूल में अच्छे तरीके से पठन-पाठन हो इस दिशा में प्रयास करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0