एहसान अंसारी के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

Jul 19, 2021 - 15:09
 0  9
एहसान अंसारी के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

रांची। ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत फ्लोरेंस कॉलेज के निदेशक एहसान अंसारी के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक जताया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा कि स्वर्गीय अंसारी सर्वधर्म- समभाव की भावना से ओत-प्रोत शख्सियत थे। समाज के हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए वे सदैव प्रयासरत रहा करते थे। उनके असामयिक निधन से गहरा आघात पहुंचा है। श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0