एसोचैम द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

एसोचैम द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

रांची : एसोसिएट चेंबर ऑफ कॉमर्स (एसोचैम) के तत्वावधान में कांके रोड स्थित हॉलिडे होम के सभागार में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटीज (सीएसआर) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं और प्रेजेंटेशन देने वाले स्पीकरों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही कार्यकम में विधायक मिथलेश ठाकुर, उद्योग विभाग के निदेशक के0एन झा, जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भटाचार्या अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में देश के कई बड़े औद्योगिक घराने के प्रतिनिधि भी शामिल थे। सीएसआर पर मीडिया प्रतिनिधि के रूप में प्रजेंटेशन देने के अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार आरजे अरविंद प्रताप को एसोचैम के रीजनल हेड भरत जैसवाल ने सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0