एसबीआई कर्मियों और विधानसभा कर्मियों ने गरीबों को कराया भोजन
रांची : लाॅकडाउन के दौरान भोजन से वंचित गरीबों को एच ई सी परिसर के सेक्टर दो स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कुछ कर्मियों और झारखंड विधानसभा के कर्मियों की ओर से दोपहर का भोजन कराया जा रहा है। इस क्रम में आज शुक्रवार को सेक्टर दो स्थित एसबीआई के सामने लगभग 200 गरीबों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसबीआई कर्मी मिथिलेश सिंह, सुमन कुमार सिंह, सुनील कुमार, इंदु कुमारी, प्रतिभा कुमारी, शंभू रजक और विधान सभा कर्मी डब्लू व शरद सहाय उर्फ ऑपी सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। बैंक कर्मी मिथिलेश सिंह ने कहा कि गरीबों को दोपहर में खाना खिलाने का सिलसिला लाॅकडाउन की अवधि तक जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0