एनएसयूआई ने लगाया टीकाकरण शिविर

Jun 24, 2021 - 13:43
 0  16
एनएसयूआई ने लगाया टीकाकरण शिविर

रांची। राजधानी के रोस्पा टॉवर की चौथी मंजिल पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज द्वारा कोविड-19 को रोकने के लिए छठा वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया। जिसमें 70 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। एनएसयूआई द्वारा अब तक लगाए गए टीकाकरण शिविर में कुल 310 लोगों का वैक्सीनेशन करवाया जा चुका है। झारखंड सरकार द्वारा संचालित मोबाइल वैन उपलब्ध करवाने के लिए एनएसयूआई ने झारखंड सरकार और रांची प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कैम्प में मौजूद कांग्रेस नेत्री एवं समाजसेवी पिया बर्मन ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि रांची की अधिक से अधिक जनता तक पहुँच कर हमलोग उनका वैक्सीनेशन करवा सकें। आगे भी निरंतर इसी तरह से लोगों की लिस्टिंग कर रांची प्रशासन से मोबाइल वैन मांग कर लोगों का वैक्सीनेशन करवाते रहेंगे। ताकि रांची शहर जल्द कोरोना मुक्त हो।‌ यही अब हमारा संकल्प है।
इस अवसर पर
झारखण्ड कांग्रेस खेल विभाग के चैयरमेन अमरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, पिया बर्मन,यूथ कांग्रेस रांची विधानसभा अध्यक्ष पंचम सिंह, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह, अभिषेक सिन्हा, सुचिता तिवारी, राजेश प्रसाद, नीतू कुंआरी, मुस्कान ओझा, सरिता शर्मा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0