एनएसयूआई ने दीपिका पांडे सिंह का किया अभिनंदन

Jun 7, 2021 - 17:12
 0  12
एनएसयूआई ने दीपिका पांडे सिंह का किया अभिनंदन

रांची। कांग्रेस पार्टी की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव व महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह के सम्मान में एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अमरजीत कुमार के नेतृत्व में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी की पहली सीढ़ी है। उन्होंने एनएसयूआई एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनएसयूआई व कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। जब भी अवसर मिलेगा उनका मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया।
मौके पर मौजूद एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अमरजीत कुमार ने कहा कि दीपिका पांडे सिंह के मार्गदर्शन में एनएसयूआई के कार्यकर्ता संगठन के लिए और अधिक ऊर्जावान होकर काम करने में सफल हो सकेंगे। राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, इंद्रजीत, आरुषि वंदना, प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह, दानिश, पुनीत नायक, अदनान, सैफ, प्रणव, विवेक धान, विक्की गोप, शिवम सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0