एचईसी प्रबंधन से दीर्घकालीन लीज पर आवास आवंटन करने की मांग

वार्ड पार्षद उर्मिला यादव ने प्रधानमंत्री और भारी उद्योग मंत्री को किया पत्र प्रेषित

Feb 10, 2020 - 14:40
 0  13
एचईसी प्रबंधन से दीर्घकालीन लीज पर आवास आवंटन करने की मांग

रांची : एचईसी आवासीय परिसर में एचईसी प्रबंधन के अधीनस्थ शेष बचे हुए आवासों को एचईसीकर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को दीर्घकालीन लीज पर आवंटन करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में रांची नगर निगम वार्ड संख्या 41 की पार्षद और लोकप्रिय समाजसेवी उर्मिला यादव ने प्रधानमंत्री और भारत के भारी उद्योग मंत्री को पत्र प्रेषित कर अनुरोध किया है।
श्रीमती यादव ने कहा है कि पूर्व में एचईसी प्रबंधन द्वारा एचईसी में कार्यरत कर्मियों और अवकाश प्राप्त कर्मियों को दीर्घकालीन लीज पर आवास आवंटित करने का प्रावधान किया गया था। इसके तहत कई कर्मियों को आवास आवंटित किया गया। कालांतर में इस योजना को एचईसी प्रबंधन ने स्थगित कर दिया। इससे दीर्घकालीन लीज पर आवास लेने के इच्छुक एचईसीकर्मियों और अवकाश प्राप्त कर्मियों में निराशा व्याप्त है। श्रीमती यादव ने इसके मद्देनजर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया था। रांची के सांसद संजय सेठ को भी पत्र लिखकर इस संबंध में हस्तक्षेप कर यथोचित कार्रवाई करने का आग्रह किया था। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। श्रीमती यादव ने प्रधानमंत्री को प्रेषित पत्र में अनुरोध किया है कि एचईसी के कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को दीर्घकालीन लीज पर आवास आवंटित किए जाने से एक ओर एचईसी के राजस्व में वृद्धि होगी। वहीं एचईसी के जर्जर हो रहे आवास सुरक्षित रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0