एचईसी कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को दीर्घकालीन लीज पर आवास आवंटन करने की मांग।

वार्ड पार्षद उर्मिला यादव ने एचईसी के सीएमडी को लिखा पत्र

Feb 18, 2020 - 14:09
 0  16
एचईसी कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को दीर्घकालीन लीज पर आवास आवंटन करने की मांग।

रांची : एचईसी में कार्यरत कर्मियों और रिटायर्ड कर्मियों को दीर्घकालीन लीज पर आवास आवंटित करने के लिए रांची नगर निगम वार्ड संख्या 41 की पार्षद उर्मिला यादव ने एचईसी प्रबंधन को पत्र प्रेषित किया है। श्रीमती यादव ने पत्र में कहा है कि विगत कई वर्षों से एचईसी के सैकड़ों आवास खाली पड़े हैं। वहीं, कई आवास जर्जर हालत में हैं। पूर्व में एचइसी के कर्मियों और रिटायर्ड कर्मियों को लीज पर आवास आवंटित करने का प्रावधान किया गया था, जिसे बाद में प्रबंधन ने स्थगित कर दिया। इससे एचइसी कर्मियों में निराशा व्याप्त है। श्रीमती यादव ने कहा कि एचइसी के आवास आवंटित किए जाने से एक ओर एचइसी के राजस्व में वृद्धि होगी, वहीं, दूसरी तरफ एचइसी कर्मियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगा। इस संबंध में सीएमडी को प्रेषित पत्र की प्रतिलिपि एचइसी के निदेशक,कार्मिक को भी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0