एआईएसएम जेडब्लूए की रांची प्रमंडलीय कमेटी गठित, फिरोज जिलानी अध्यक्ष व मो.उसमान महासचिव मनोनीत

Aug 24, 2021 - 16:35
 0  8
एआईएसएम जेडब्लूए की रांची प्रमंडलीय कमेटी गठित, फिरोज जिलानी अध्यक्ष व मो.उसमान महासचिव मनोनीत

रांची। ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआईएसएम जेडब्लूए) की रांची प्रमंडलीय कमेटी गठित कर दी गई है। एसोसिएशन के रांची प्रमंडलीय प्रभारी नवल किशोर सिंह ने नवगठित कमेटी की घोषणा मंगलवार को की। प्रमंडलीय कमेटी में फिरोज जिलानी को अध्यक्ष व गुमला के पत्रकार मो. उसमान खान “राजू”को महासचिव मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर सिमडेगा के पत्रकार शाहजादा प्रिंस, रांची के बिशु प्रसाद, खूंटी के राजेंद्र प्रसाद का मनोनयन किया गया। वहीं, सचिव के पद पर लोहरदगा की नूतन कच्छप, रांची के अमित सिंह व संजीत कुमार दीपक मनोनीत किए गए। इसके अतिरिक्त जोनल कमेटी की कार्यसमिति के सदस्य के रूप में मनोज श्रीवास्तव, बुलंद अख्तर, संजय कुमार श्रीवास्तव, संजीव मिश्रा व उमेश सिंह का मनोनयन किया गया। एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी की ओर से रांची जोनल कमेटी के नव मनोनीत पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों को बधाई दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0